फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 38 साल छोटे युवक को धमका कर शादी करने का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के महबूबगंज निवासी जीशान अंसारी ने 38 साल बड़ी महिला बेबो पर धमका कर शादी करने का आरोप लगाया है। छह अक्तूबर को महिला के बेटे, दामाद और एक परिचित ने जीशान के साथ मारपीट की। इसमें तीनों के खिलाफ सआदतगंज थाने में मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जीशान के मुताबिक उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। 2015 में वह कैटरिंग के बिजनेस से जुड़ गया। उसके बाद 2017 में बेबो भी वहीं पूड़ी बनाने का काम करने लगी। साथ ही उसे बहला कर अक्सर घर ले जाया करती थी और संबंध बनाती थी। उसकी पहले दो शादी हो चुकी थी और दूसरे पति से उसके तीन बच्चे भी थे। आरोप है कि बेबो ने जीशान को छोड़ के जाने पर परिवार सहित दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। दवाब में आकर जीशान साथ रहने लगा।

आरोप है कि महिला बहाने से पीड़ित को कोर्ट ले गई और नोटरी पर साइन करवा लिया और पत्नी की तरह रहने लगी। छह साल तक जीशान महिला जैसा बोलती वैसा करता रहा। कुछ दिनों बाद अत्याचार बढ़ गया और महिला के बेटे भी मारपीट करने लग गए। तंग आकर जीशान पांच महीने पहले अलग कमरे में रहने लगा। उसका कहना है कि छह अक्तूबर को अंबरगंज में सभासद कार्यालय के सामने से जाते समय बेबो के बेटे फैसल, दामाद सद्दाम और परिचित शमीन ने रोककर बाइक की चाभी छीन ली और पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि जीशान की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें