फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फायरिंग से दहशत फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में बृहस्पतिवार रात फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक बीती रात गोपालगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर अजय कुमार ने घर के बाहर तमंचे से दो राउंड फायर की थी। आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पास तमंचा, 10 कारतूस और दो दर्जन खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



टक्कर के विरोध पर ऑटो चालक ने स्कूटी सवार को पीटा

लखनऊ। आजाद नगर निवासी योगेंद्र गुप्ता ने टक्कर के विरोध पर पीटने का आरोप लगाते हुए कृष्णानगर थाने में ऑटो चालक व उसके दो साथियों पर केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे स्कूटी से बाजार जा रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी थी। विरोध पर चालक गोलू ने अपने दो साथियों के साथ उनकी पिटाई कर दी थी।



महिंगवा थाने का हुआ नींव पूजन

बख्शी का तालाब। बीकेटी के महिंगवा थाने का बृहस्पतिवार को नींव पूजन कुम्हरावां बाजार में हुआ। एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे ने बताया कि इसी वर्ष महिंगवा थाना बनाया गया है। जोकि पहले इटौंजा थाने की चौकी हुआ करता था। अब कुम्हरावां बाजार में इसका निर्माण शुरू हो गया है। थाने के साथ पुलिस कर्मियों के आवास भी बनेंगे। आयोजन में एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक योगेश शुक्ला व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



ई-रिक्शा चालक को पीटा, नौ पर मुकदमा
लखनऊ। ई रिक्शा चालक ने नौ लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए आलमबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आलमबाग के मंगलखेड़ा निवासी शुभम लोधी के मुताबिक 24 सितंबर की शाम को नटखेड़ा मोड़ पर हैंडी और विक्की अपने सात साथियों के साथ उनके ई रिक्शा पर सवार हुए थे। आरोपी उन्हें चंदरनगर ले गए और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें