फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मामूली विवाद में कार में आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में युवक ने दबंग पर मामूली विवाद में कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। रसूलपुर गांव के अजीत कुमार पाल के मुताबिक बृहस्पतिवार रात उनका भाई पंकज दोस्तों के साथ कार से शादी समारोह में मड़ियांवगया था। रात 12 बजे घर लौटने पर देखा कि बीच रास्ते खड़ी कार में दो लोग सवार थे। आरोप है कि जब पंकज ने गाड़ी किनारे करने के लिए कहा तो युवक गाली-गलौज करने लगे। बाद में कार किनारे कर दी। इस पर पंकज घर के सामने कार खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद अजीत को पड़ोसियों का शोर सुनाई पड़ा तो वह बाहर आए।
विज्ञापन

आरोप है कि जिस युवक से पंकज का विवाद हुआ था, उसने पेट्रोल छिड़ककर उनकी कार में आग लगा दी। अजीत के विरोध करने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। जब तक आग बुझाई, तब तक कार जल चुकी थी। दरोगा राजकुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें