फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिस्टल सटाकर दो कार व नकदी लूटने का आरोप

Sun, 07 Sep 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोंडा के बलमाथार निवासी समर बहादुर सिंह ने चार लोगों पर उनके दो चालकों को पिस्टल सटाकर दो कार व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। इंदिरानगर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन




समर के मुताबिक वह लखनऊ से गोंडा तक दो कार टैक्सी के रूप में चलवाते हैं। 29 अगस्त को शाम साढ़े छह बजे उनके पास एक महिला की कॉल आई। उसने तकरोही स्थित बालाजी चौक से गोंडा के करनैलगंज तक की दोनों गाड़ियां बुक कराईं। समर चालक साहिल व आकाश सिंह के सिंह के साथ बताए गए पते पर पहुंचे। वहां राम प्रकाश सिंह, उसका भाई सत्य प्रकाश व दो अज्ञात लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने उनके व चालकों के पिस्टल सटाई और दोनों गाड़ियां लूट लीं। आरोपियों ने एक कार में रखे 25 हजार और दूसरी में रखे 18 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि लूटी गई रकम गाड़ियों के इंश्योरेंस के लिए थी। समर का आरोप है कि दोनों आरोपी उन्हें काफी समय से धमकी दे रहे थे। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें