फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी बरौरा हुसेनबाड़ी निवासी दानिश को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 26 अप्रैल को पीड़िता की मां ने पाॅक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसकी बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। आरोप था कि पैसे के लालच में आकर स्थानीय निवासी समीरा ने धोखे से उसे अपने घर बुलाया। वहां उसके देवर ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। समीरा को पुलिस ने 27 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी दानिश को सरफराजगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें