फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म और शादी का झांसा देने का आरोप, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर की महिला अधिवक्ता ने युवक पर दुष्कर्म और शादी का झांसा देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उसके माता-पिता पर धमकाने का आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाने में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार जुलाई 2024 में सर्वोदय नगर निवासी मुजम्मिल ने उन्हें सोशल मीडिया साइट पर मेसेज कर बातचीत करने का दबाव डाला। काफी दबाव डालने पर वह बात करने लगीं। आरोप है कि नौ नवंबर को मुजम्मिल उनके किराये के मकान में पहुंचा और उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने की बात कही। उसकी मां से शिकायत की तो उन्होंने शिकायत न करने और जल्द शादी कराने की बात कही। कुछ दिन टरकाने के बाद आरोपी व उसके माता-पिता ने दूसरे समुदाय का होने की बात कहकर शादी से मना कर दिया। पीड़िता सहयोगियों के साथ मुजम्मिल के घर बातचीत करने पहुंची। आरोप है कि वहां उसे मारने की धमकी दी गई। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि आरोपी भी वकील है। जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें