फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब आशियाना में मांझे से युवक का गला कटा

विज्ञापन
मांझे से कटा युवक का गला।
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में शुक्रवार शाम मांझे से युवक का गला कट गया। उनके गले में पांच टांके लगाए गए हैं। हालांकि, पुलिस को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इंदिरानगर निवासी ध्रुव नारायण पांडेय के मुताबिक, शुक्रवार शाम छह बजे वह बाइक से दोस्त के साथ जा रहे थे। वह जब आशियाना में पकरी पुल के पास पहुंचे, तभी उनके गले में मांझा फंस गया। वह जब तक बाइक रोकते, गला कट गया और वह लहूलुहान हो गए। आनन-फानन में उनके दोस्त ने गले पर पट्टी बांधी और सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें पांच टांके लगाए। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।

मांझे से कटा युवक का गला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें