फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संपत्ति के लालच में एचसीएल कंपनी के कर्मी की हत्या का आरोप, केस दर्ज

Fri, 12 Sep 2025 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी एचसीएल कंपनी के कर्मी नितिन निगम (34) की हत्या की गई थी। यह आरोप उनकी पत्नी मंजरी श्रीवास्तव ने नितिन के भाई अतिन, उनकी पत्नी प्रियंका और मौसी के बेटे चंदन पर लगाया है। मंजरी की शिकायत पर मड़ियांव थाने में सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर सोमरा नंबर-2 ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के पास रहने वाली इवेंट कंपनी की कर्मी मंजरी के अनुसार उनकी शादी 9 फरवरी 2022 को नितिन से हुई थी। कुछ माह वह ससुराल में रहीं और फिर नौकरी के सिलसिले में दिल्ली चली गईं। शादी के कुछ साल के बाद नितिन ने भाई व भाभी से पिता के मकान का बंटवारा करने की बात कही तो वे लोग भड़क उठे और बंटवारा करने में आनाकानी करने लगे।
आरोप है कि 18 जनवरी 2025 की रात पति के मौसी के बेटे चंदन ने उनको फोन कर बताया कि नितिन की मौत हो गई है। अगली सुबह 19 जनवरी को प्रियंका ने फिर से उनको फोन किया और नितिन की मौत की खबर दी। मंजरी फ्लाइट से लखनऊ पहुंचीं। आरोप है कि उनके पहुंचते ही अतिन और उनकी पत्नी प्रियंका नितिन के अंतिम संस्कार में लग गए। मंजरी ने पति की हत्या का आरोप लगाया तो आरोपियों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मंजरी ने पति के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कहा तो आरोपियों ने इन्कार करते हुए उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने नितिन का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंजरी का आरोप है कि संपत्ति हड़पने के इरादे से आरोपियों ने उनके पति की गला दबाकर हत्या की थी। घटना के बाद मंजरी ने कई बार मड़ियांव पुलिस से शिकायत भी की पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अंत में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर आठ सितंबर को अतिन, प्रियंका और चंदन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द पीड़ित को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें