फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग किसान की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बुजुर्ग किसान की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा में सोमवार शाम हसन खेड़ा गांव निवासी बुजुर्ग किसान होरीलाल रावत की हत्या के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ बऊवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद जंगल में जाकर छिप गया था। पकड़े जाने के डर से वह रातभर जंगल में बैठा रहा। मंगलवार को आरोपी भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस ने हरौनी रोड से बऊवा को दबोच लिया।
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर सौम्या पांडेय के मुताबिक आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गई थीं। मंगलवार को बऊवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में होरीलाल का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस गांव में पेट्रोलिंग कर रही है।
होरीलाल की पत्नी कलावती का आरोप है कि बऊवा ने जब हमला किया था तब उसके घरवाले भी वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। पीड़ित परिवार ने वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी का कहना है कि अगर इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता प्रकाश में आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह थी घटना
उल्लेखनीय है कि सोमवार को होरीलाल पड़ोसी चंद्रशेखर उर्फ बऊवा के घर के बाहर नाती के साथ बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान बऊवा वहां पहुंचा। आरोपी ने होरीलाल को देखते ही गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर पास में पड़े बांस से उनके सिर पर कई वार कर दिए। होरीलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। कलावती की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें