फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन के प्रेमी ने की थी छात्रा की हत्या, दो गिरफ्तार, शिकायत की चेतावनी से चिढ़कर अंजाम दी थी वारदात

विज्ञापन
छात्रा की हत्या के आरोपी आए पकड़ में। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
इटौंजा के गनेशपुर गांव में होमगार्ड की बेटी महक की हत्या उसकी बड़ी बहन के प्रेमी पवन कुमार ने की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महक ने आरोपी की शिकायत पिता से करने की चेतावनी दी थी। इससे चिढ़कर ही पवन ने अपने दोस्त संग मिलकर वारदात अंजाम दी। बुधवार को गिरफ्त में आए आरोपियों ने जुर्म कुबूल कर लिया है।
डीसीपी उत्तरी सै. कासिम आब्दी के मुताबिक, एक जनवरी की सुबह नित्यक्रिया के लिए निकली महक का शव बाग में मिला था। मूलचंद्र ने रंजिश से इनकार किया था।
हत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं हो रही थी। ऐसे में घटनास्थल के पास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों को खंगाला गया। इस दौरान एक नंबर का मिलान महक की बड़ी बहन के नंबर से हो गया।
विज्ञापन

इस पर कई बार कॉल हुई थी। संदिग्ध नंबर को ट्रैक करते हुए पंजाबी ढाबे पर काम करने वाले पवन कुमार के बारे में पता चला। उसकी दोस्ती महक की बड़ी बहन से थी।
विज्ञापन

डीसीपी के मुताबिक, बुधवार को हर्षा इंस्टीट्यूट के पास से इटौंजा बरगदी निवासी पवन कुमार और सीतापुर के रामकोट निवासी राजबाबू को दबोचा गया।
दोनों के पास से बाइक बरामद हुई। पवन ने पूछताछ में बताया कि नववर्ष पर दोस्त राजबाबू को साथ लेकर प्रेमिका से मिलने गया था।
गांव के पास महक ने उसे देखकर धमकी दी थी कि तुम दीदी से मिलने आते हो। यह बात पापा को बता दूंगी। इससे चिढ़कर उसने दोस्त के साथ मिलकर महक का गला उसके दुपट्टे से घोंट दिया था। इसके बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें