फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या आरोपी को दबोचा, गोली लगने से प्रभारी निरीक्षक घायल

Mon, 02 Apr 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और पकड़ा गया हत्या आरोपी लवकुश शुक्ला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलरामपुर में सोमवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हत्या आरोपी को दबोच लिया। दो दिन पहले हुई छात्र की हत्या में वह नामजद था। मुठभेड़ में गोली लगने से कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक घायल हो गए। वहीं, पकड़े गए बदमाश को भी गोली लगी है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि नगर के नई बस्ती छोटा परेड ग्राउंड निवासी छात्र स्वराज सिंह (18) का शव शनिवार सुबह बेलवा सुल्तानजोत गांव के पास बाइक सहित जला हुआ मिला था। मृतक के पिता रामदेव सिंह तीन लोगों पर बेटे को घर से बुलाकर ले जाने तथा हत्या करने का आरोप लगाया था।

इसी मामले की छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में लवकुश शुक्ला दिखा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सीओ सिटी ओपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार तड़के जब माया होटल के पास घेराबंदी कर लवकुश को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार भी बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि छात्र की हत्या में लवकुश के अलावा भी कुछ लोग शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज में उनकी पहचान करने के बाद तलाश की जा रही है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ ने बताया कि लवकुश का इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी प्रमोद कुमार व एएसपी एसके सिंह ने अस्पताल पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का हालचाल लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें