फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपहरण और फिरौती मांगने का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या के अमराई गांव निवासी कारोबारी कर्मवीर सिंह के अपहरण और फिरौती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चिनहट पुलिस ने चौथे आरोपी संजय को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। संजय जौनपुर के तिसौली, खुटहन का निवासी है। उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र के अनुसार, कर्मवीर सिंह गुरुग्राम में कारोबार करते हैं। 21 अगस्त 2024 को मामा नामक व्यक्ति ने उन्हें अयोध्या के मीरमऊ बुलाया था। वहां मामा और आरोपी मनोज ने कर्मवीर को एसयूवी से अपहरण कर लिया। दोनों आरोपियों और उनके साथियों अजय व मुन्ना ने खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताकर उनके परिवार से 1.50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। बाद में 1.57 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। कर्मवीर के जीजा अमित ने फिरौती की रकम होटल मैनेजर रविंद्र सिंह और सर्वजीत यादव के खातों में भेजी।
रकम मिलने के बाद बदमाश कर्मवीर को कहीं और ले जा रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर वह मटियारी चौराहे के पास एसयूवी से कूद गए। 22 अगस्त 2024 को उन्होंने चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही सीतापुर निवासी रविंद्र सिंह, बाराबंकी निवासी जिशान अहमद और बस्ती निवासी मनोज वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी संजय के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। उस पर अयोध्या के कैंट, कोतवाली नगर और रौनाही थाने में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें