लखनऊ दुग्ध संघ ने बच्चों को बांटे उपहार
लखनऊ। लखनऊ दुग्ध संघ की ओर से सोमवार को विश्व दुग्ध दिवस पर पराग डेयरी में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान राजाजीपुरम से इनोवेशन फॉर चेंज एनजीओ से आए 60 बच्चों को उपहार दिए गए। इससे पहले लखनऊ दुग्ध संघ की अध्यक्ष शिखा सिंह तोमर ने श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वी कुरियन, लखनऊ दुग्ध संघ के संस्थापक राय बहादुर, गोपाल लाल पांडया, सह-संस्थापक रणजीत सिंह की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महाप्रबंधक इंद्र भूषण सिंह, दुग्धशाला विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अरविंद यादव आदि ने विचार रखे।