फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बच्चे को लेकर भाग निकला मानव तस्करी का आरोपी, घर पर नहीं मिला कोई... नाबालिग की तलाश जारी

Thu, 12 Dec 2024 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कानपुर पुलिस ने आलमबाग में दबिश दी। पुलिस के आने से पहले मानव तस्करी का आरोपी बच्चे को लेकर भाग निकला। घर पर कोई नहीं मिला। नाबालिग की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
up police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मानव तस्करी के मामले में कानपुर पुलिस ने बुधवार सुबह आलमबाग में छापा मारा। हालांकि इससे पहले ही आरोपी सुनील मलिक भाग निकला। घर पर कोई भी नहीं था। नाबालिग भी पुलिस को नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि कानपुर पुलिस की कार्रवाई की खबर सुनील को लग गई थी। मंगलवार को ही आरोपी बच्चे को लेकर कहीं चला गया। कानपुर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आलमबाग के मुताबिक पुलिस टीम सुबह आठ बजे लखनऊ आई थी। स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने सुनील के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। सुनील की तलाश की जा रही है। आस पड़ोस के लोगों ने पूछताछ में बताया कि सुनील कुछ माह पहले दो बच्चों को लेकर आया था। इसमें एक बच्चा उसने अपनी बेटी के घर कानपुर भेज दिया था, जबकि दूसरा सुनील के घर पर काम करता था। पुलिस बच्चों के पिता से संपर्क कर रही है।

कॉल कर बेटे को बचाने की गुहार लगाई

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गुरुग्राम से श्रीभगवान नामक व्यक्ति ने कानपुर पुलिस को कॉल कर बेटे को बचाने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने गोविंदनगर बी-ब्लॉक निवासी फर्नीचर कारोबारी अंकित आनंद के घर छापा मारा था। इस दौरान अंकित के घर से 12 साल का बालक बरामद किया गया था। बालक से अंकित और उसके घरवाले शौचालय की सफाई कराते थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

बच्चों को 30-30 हजार रुपये में खरीदा

पूछताछ में अंकित ने बताया था कि आलमबाग निवासी ससुर सुनील मलिक ने गुरुग्राम निवासी दलाल पप्पू यादव के जरिये बिहार के पूर्वी चंपारन जिले के तरनियाघाट निवासी श्रीभगवान महतो उर्फ रामू से 12 व आठ साल के बच्चों को 30-30 हजार रुपये में खरीदा था। कानपुर पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुनील की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें