फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कवयित्री को परेशान करने का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। विकासनगर की कवयित्री को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने होटल कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को जयपुर से पकड़ा गया। वह सोशल मीडिया के जरिये कवयित्री को परेशान कर रहा था। उस पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और धमकियां देने का आरोप है। आरोपी लंबे समय से भागा चल रहा था। उसके खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह के मुताबिक आरोपी फतेहबहादुर (36) मिर्जापुर का निवासी है। पीड़िता की शिकायत पर वर्ष 2025 में विकासनगर थाने में रिपोर्ट की गई थी। उस पर आईटी एक्ट समेत कई धाराएं लगाई गई थीं। चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी आरोपी ने महिला को परेशान करना नहीं छोड़ा। अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। विकासनगर पुलिस ने उसे जयपुर के दर्पण होटल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें