फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो भाइयों पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। अमानीगंज में 31 अक्तूबर को जुआ खेलने के दौरान हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास अवैध पिस्टल, तीन कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव है। एक नवंबर को अमानीगंज निवासी महेश ने राहुल सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि 31 अक्तूबर की रात आरोपियों ने उन्हें व उनके भाई राममिलन को पीटा था। उन पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था। उसी गांव की उषा ने मोहित व उनके साथियों पर फायरिंग का केस दर्ज कराया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों पक्षों में जुआ खेलने के दौरान विवाद होना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें