फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले आरोपियों ने किया सरेंडर

Wed, 02 Dec 2020 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को दुराचार के झूठे मामले में फंसाने के लिए फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोपी पति-पत्नी भुजवीर सिंह और पुष्पा देवी ने कोर्ट में बुधवार को सरेंडर कर दिया। इसके बाद एमपीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने न्यायिक हिरासत में लेकर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों ने अंतरिम जमानत की अर्जी भी दी थी, लेकिन कोर्ट ने अपराध को गंभीर मानते हुए उसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 20 जून 2015 को वादिनी डॉ. नूतन ठाकुर ने यहां गोमतीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था की तत्कालीन मंत्री गायत्री प्रजापति व राज्य महिला आयोग की चेयरमैन जरीना उस्मानी समेत आठ लोगों ने उनके पति के खिलाफ दुराचार की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें