लखनऊ में कपड़े की दुकान पर काम करने वाली युवती ने मो. अमान पर हिंदू बनकर शादी का झांसा देने, यौन शोषण करने और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी लखनऊ में युवती ने मड़ियांव निवासी मो. अमान पर हिंदू बन शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में बख्शी का तालाब स्थित महिला थाना द्वितीय में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला थाना द्वितीय की एसओ मेनका सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद अमान पहले सऊदी अरब में काम करता था। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मड़ियांव निवासी युवती से दोस्ती हुई थी। युवती एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। आरोप है कि अमान ने अपना नाम बदलकर बताया और खुद को हिंदू बताया। इसके बाद उसने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया।
कुछ समय बाद अमान सऊदी अरब से लौट आया और लखनऊ में निजी चालक के तौर पर काम करने लगा। युवती का आरोप है कि इस दौरान अमान ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले युवती ने जब उससे शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
बाद में उसने अपना असली नाम बताया और युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने बुधवार को इस संबंध में महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसओ ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।