फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा थानाक्षेत्र की युवती ने सिकंदरपुर बंथरा निवासी अंशू गौतम के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

25 वर्षीय युवती के मुताबिक वह पांच वर्ष से अंशू के साथ लिव-इन में थी। शादी की बात पर वह हर बार बहाना बना लेता। पीड़िता का आरोप है कि एक माह पहले जब उसकी मां ने अंशू और उसके परिवार से शादी की बात की तो दहेज में चार पहिया वाहन और नकदी की मांग की। असमर्थता जताने पर अंशू ने दूरी बनानी शुरू कर दी।

पीड़िता का कहना है कि उसके और अंशू के संबंधों के बारे में दोनों के परिजनों को जानकारी थी। इसी दौरान युवती को पता चला कि अंशू ने 9 अप्रैल को किसी अन्य से गोद भराई कर ली है। इसके बाद पीड़िता ने हजरतगंज स्थित महिला थाने में तहरीर दी। वहां से मामला बंथरा थाने ट्रांसफर किया गया। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें