आरटीओ दफ्तर में डीएल के कतार लगाए आवेदक।
लखनऊ। नई कंपनी के काम संभालने के बाद दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी काम पटरी से उतर रहा। ऑफिस पहुंचे आवेदकों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आवेदकों ने इस दौरान हंगामा भी किया।
दो दिनों से आरटीओ ऑफिस में लाइसेंस का काम निजी कंपनी सिल्वर टच कर रही है। सोमवार को पहले दिन भी कंपनी का कामकाज सुस्त रहा था। फोटो और साइन अपलोड जैसे कामों के लिए लोगों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को भी यही हाल रहा। दुबग्गा से पहुंचे महेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से लाइन में लग गए थे। दो घंटे बाद भी उनका नंबर नहीं आया। कृष्णानगर से पहुंचे चंद्र पाल ने बताया कि सर्वर ठप होने से ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे। कर्मचारियों ने बताया कि बताया कि सर्वर सुबह 11 बजे सुस्त हो गया था। इससे लंबी लाइन लग रही थी। इसके अलावा, आवेदकों की यह भी शिकायत रही कि निजी कंपनी के कर्मचारी को अभी काम का अनुभव नहीं है।