फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 1.18 करोड़ हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी कमलेश।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-13 निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हीरक भट्टाचार्य को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 1.18 करोड़ रुपये ऐंठने वाले गिरोह के सदस्य मिठाई कारीगर को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सरगना व अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मलिहाबाद में सैफलपुर ढैढैमाऊ गांव का रहने वाला कमलेश कुमार है। आरोपी के पास एक मोबाइल बरामद हुआ है। हीरक ने 22 सितंबर को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। साइबर ठगों ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। फिर उनसे 1.18 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। मामले के केस दर्ज कर पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को सर्विलांस के जरिये कमलेश को गिरफ्तार कर लिया।
दो प्रतिशत के कमीशन पर खुलवाया था खाता

पूछताछ में कमलेश ने बताया कि वह घर में मिठाई बनाकर दुकानों में सप्लाई करता था। इस काम के दौरान अगस्त में उसकी मुलाकात सीतापुर निवासी अनुराग से हुई थी। योजना के तहत अनुराग ने उससे अपने नाम पर बैंक में खाता खुलवाने और उससे जुड़े नंबर का सिमकार्ड उसे देने की बात कही थी। इसके बदले अनुराग ने उसे ठगी की रकम खाते में आने पर दो प्रतिशत कमीशन देने की बात कही थी। ठगी की रकम की जानकारी होने पर भी कमलेश ने गोमतीनगर में इंडसइंड बैंक शाखा पत्रकारपुरम में खाता खुलवाया था।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड में कमलेश कर चुका है ठगी

इंस्पेक्टर ने बताया कि खाते में रकम आने पर अनुराग विदेश में बैठे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को पूरी रकम क्रिप्टोकरेंसी के रूप में भेज देता था। कमलेश भी रकम की लालच में लोगों से ठगी करने लगा। आरोपी ने कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हीरक के साथ ही पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लोगों को भी डिजिटल अरेस्ट किया था। उनसे भी लाखों रुपये वसूले थे। सितंबर 2025 में नैनीताल की पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

आरोपी के खाते पर दर्ज हैं 22 शिकायतें

एनसीसीसआरपी पोर्टल पर पूरे देश भर से कमलेश के खाते पर कुल 22 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी व उसके साथी कूरियर से सिमकार्ड, इंक सिग्नेचर और लोगों के चोरी किए गए आधार कार्ड हासिल करते थे। फिर इसके जरिये मनी लॉन्ड्रिंग, एमडीएमए तस्करी, आतंकी संगठन और बैंक खातों में अवैध लेन-देन का झांसा देकर पीड़ितों को डिजिटल अरेस्ट कर लेते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी आधार कार्ड, सिमकार्ड कैसे हासिल करते थे व गिरोह में अनुराग के साथ और कितने लोग हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें