फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में गार्ड पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। केजीएमयू यूरोलॉजी विभाग में बहन का इलाज कराने आए साजिद नाम के व्यक्ति ने गार्ड पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी निवासी साजिद के मुताबिक, बहन को किडनी में पथरी की शिकायत है। इलाज के लिए वे केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मरीज को देखा। शुक्रवार को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया। साजिद का आरोप है कि बुधवार को विभाग में साफ-सफाई चल रही थी। वह एक ओर खड़े होकर फर्श सूखने का इंतजार कर रहे थे। इस पर गार्ड ने उनसे कहासुनी की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। साजिद ने आरोपित सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक, शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगर शिकायत सही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें