फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दो घंटे तक युवती को रखा डिजिटल अरेस्ट, मुंबई पुलिस का अधिकारी बता वसूले सवा लाख; यूं चला ठगी का पता

Sun, 03 Nov 2024 10:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में आरोपियों ने एक युवती को दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर उससे सवा लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जालसाजों ने एक युवती को अपना निशाना बनाया। इसे दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। धमका कर उससे 1.24 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला आलमबाग थाना क्षेत्र के ओम नगर का है। यहां की निवासी एकता चतुर्वेदी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 18 अक्तूबर को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने ट्राई का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके आधार कार्ड से दो मोबाइल नंबर लिंक हैं। युवती ने एक ही नंबर प्रयोग करने की बात कही।

यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर योगी सरकार: बोले- भाजपा राज में मीडिया के 'मनोबल के एनकाउंटर' का अपनाया जा रहा हर हथकंडा

विज्ञापन

फिर जालसाजों ने ऑफ कर लिए फोन

जालसाज ने पूछताछ की बात कहते हुए कॉल मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर ट्रांसफर कर दी। दूसरे जालसाज ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया। कहा कि तुम्हारे दूसरे मोबाइल नंबर का प्रयोग मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। झांसे में आने पर आरोपियों ने एकता को करीब दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इसके बाद बैंक अकाउंटों से कुल 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर करवाया। फिर जालसाजों ने फोन ऑफ कर लिए।
 

पहले भी हो चुकी ठगी

  • एसजीपीजीआई की महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर जालसाजों ने ठगे थे 2.81 करोड़ रुपये।
  • हजरतगंज के अशोक मार्ग पर रहने वाले डॉक्टर पंकज रस्तोगी की पत्नी दीपा से ठगे थे 2.71 करोड़ रुपये।
  • अलीगंज सेक्टर एच निवासी डॉक्टर अशोक सोलंकी को 36 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर ठगे गए थे 48 हजार।

यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट
 

रहें सतर्क, अलग-अलग ढंग से फंसाते हैं

साइबर एक्सपर्ट राहुल मिश्र ने बताया कि कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं। इसमें ठग, लोगों को कॉल कर खुद को कूरियर कंपनी का अफसर बताते हैं। फिर वह सीबीआई अफसर के नाम से किसी और से बात कराते हैं। वह उनसे कहता कि तुम डिजिटल अरेस्ट हो चुके हो। 
 

बचाने का दावा कर रकम ऐंठ लेते हैं। इस दौरान कभी-कभी ये ठग वीडियो कॉल भी करते हैं। कहते हैं कि तुम्हारे पास मादक पदार्थ है। तत्काल कपड़े उतारो चेकिंग करनी है। इसका वह वीडियो बना लेते हैं और ब्लैकमेल कर रकम ऐंठता है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत
 
विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट से ऐसे बचें

अगर, आपके पास अनजान नंबर से कॉल आए तो सावधान हो जाएं। कॉल करने वाला शख्स यह कहता है कि आपके नाम से पार्सल बुक है। कस्टम विभाग ने पकड़ा है। केस दर्ज कर कर कार्रवाई की जा रही है... तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ये कॉल साइबर ठग की होती है। तत्काल पुलिस से शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें