राजधानी में आरोपी ने एक अधिवक्ता को होली पार्टी के लिए घर बुलाया। इसके बाद पीटा और शराब में पेशाब मिलाकर पिलाया। मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
राजधानी लखनऊ में एक अधिवक्ता ने थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने शराब में पेशाब मिलाकर जबरन पिलाई है। चौकी में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अफसरों से शिकायत करने पर रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन
मामला पारा थाना क्षेत्र का है। अधिवक्ता के मुताबिक, 18 मार्च को मुवक्किल विनोद कुमार ने घर में होली पार्टी के लिए बुलाया था। कुछ देर बाद देशी शराब के दो डिब्बे लेकर पहुंचा। शराब पीने के लिए कहा। इस उन्होंने कहा कि हमने शराब पीना बंद कर दिया है। विनोद ने कहा, गरीब आदमी के घर कौन खाता-पीता है। इस पर इमोशनल होकर उन्होंने शराब पी ली।
बातचीत के दौरान विनोद से पूछा कि उन्होंने बिना पूछे उनकी नेमप्लेट अपने दरवाजे पर क्यों लगाई है। इसी बीच आरोपी ने अपने बेटे और पास में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार को बुला लिया। पहले आरोपियों ने बेलचे से हमला कर उन्हें जमकर पीटा। आरोप है कि शराब में पेशाब करके जबरन पिलाया। उनकी चेन भी लूट ली।