फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी ने इस वजह से की थी महिला की हत्या, ऐसे रची साजिश, गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2019 04:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
किरण वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में गुडंबा के सीमांतनगर निवासी बिजली ठेकेदार वीरेंद्र वर्मा की पत्नी किरण वर्मा (45) की शनिवार को हत्या उसकी बेटी के प्रेमी ने की थी। पुलिस ने मंगलवार को इसका खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात कुबूल की है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक, हेलमेट और जूता बरामद किया है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि बेटी के साथ उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर महिला रकम वसूल रही थी। इससे तंग आकर उसने हत्या की थी। हत्या के वक्त महिला घर पर अकेली थी।

बेटे के मुताबिक, शाम करीब 7.10 बजे वह घर लौटा तो हत्या का पता चला। अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मुताबिक, किरण की बड़ी बेटी का बाराबंकी के जैदपुर स्थित बरबसौली निवासी अभय कुमार सिंह से प्रेम संबंध था। जानकारी होने पर किरण ने उसकी शादी कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच बेटी के मोबाइल पर अभय के साथ बेटी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो मिल गई। जिसे दिखाकर किरण उसे ब्लैक मेल कर रही थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 40 हजार रुपये उसे दिए भी थे। इसके बाद उसकी मांग बढ़ने लगी। इससे परेशान होकर उसने हत्या की।

Trending Videos

पहले घरवालों का लोकेशन लिया

प्रतीकात्मक तस्वीर
अभय को शनिवार को जब जानकारी मिली कि बिजली वायरिंग ठेकेदार बाराबंकी गया है। छोटी बेटी बड़ी बहन के घर गई है। दोनों बेटे कोचिंग गए हैं। इसके एक-एक कर सभी को कॉल कर उनकी लोकेशन ली।

बड़े बेटे को फिल्म दिखाने के बहाने ले गया
क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक अभय ओला कार चलाता है। उसको यह पता चला कि बड़ा बेटा घर पहुंच गया है। तो उसे कॉल कर फिल्म दिखाने के बहाने एसआरएस मॉल बुलाया। वहीं टिकट के लिए रुपये दिये। दोनों फिल्म देखने लगे।

फिर बहाना बनाकर खुद बाहर आया और कर दी हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म देखने के कुछ देर बाद अभय ने कहा कि ओला की बुकिंग आ गई है। कुछ देर में लौटेगा। मॉल से निकलने के बाद अभय कार की बुकिंग की दिशा में चला। अचानक उसने कार का जीपीएस बंद कर दिया, ताकि लोकेशन न मिले।

वह एक परिचित के घर के पास कार खड़ी, ताकि उसका नंबर सीसीटीवी की निगरानी में रहे, लेकिन कार में कौन है यह रिकार्ड न हो सके। वहां से बाइक ली। हेलमेट लगाकर सीमांतनगर पहुंचा। बाइक घर से कुछ दूर पर खड़ी की। घर के अंदर दाखिल हुआ।

वहां किरण से बातचीत के दौरान झगड़ा हुआ। उसने पहले केबिल वायर से गला घोंटा, इसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत दिया। किरण की मौत होने के बाद अभय वहां से निकल गया। वह पड़ोसी का दीवार फांदकर बाहर आया। उसे पड़ोस की एक महिला ने देखा था। हालांकि हेलमेट के चलते पहचान नहीं सकी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और ओला की लोकेशन से हुआ खुलासा

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रभारी निरीक्षक  रवींद्र नाथ राय के मुताबिक हत्या का राज सीसीटीवी फुटेज और ओला के लोकेशन ने खोला। हत्या के बाद घर पहुंची पुलिस ने करीबी लोगों से बातचीत करनी शुरू की। वहां भी अभय मौजूद था। उसने कई बातें पुलिस को बताई भी थी।

उसकी हरकत से पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने अभय के पीछे सादी वर्दी में पुलिसकर्मी लगाया गया। पुलिस ने अभय के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। इसमें किरण वर्मा और उसके बातचीत के रिकार्ड मिले। पुलिस को एक संदिग्ध नंबर मिला।

जिस नंबर से अभय ने ओला की बुकिंग की थी। वहीं एक टीम उसके ओला कंपनी से संपर्क किया गया। वहां उसके रिकार्ड निकाले तो पता चला कि ओला कार का जीपीएस वारदात वाले दिन कुछ देर के लिए खराब हो गया था। इससे उस कार का लोकेशन नहीं मिल सका।

पुलिस ने बुकिंग रिकार्ड देखा तो वारदात के दिन उसने कुछ बुकिंग भी ली थी। पूरे रिकॉर्ड हासिल करने के बाद पुलिस ने सोमवार देर शाम को अभय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने साक्ष्य उसके सामने रखे तो हत्या का राज खुल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें