फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 हजार रुपये में फर्जी किसान बन आरोपी ने डेढ़ करोड़ की जमीन का किया था बैनामा, गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। सिसेंडी में डेढ़ करोड़ रुपये की जमीन का फर्जी बैनामा करने के आरोप में पुलिस ने हरीलाल को गिरफ्तार किया है। हरीलाल ने मात्र 15 हजार रुपये लेकर खुद को फर्जी किसान दर्शाया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामबाबू ने बताया कि आजमगढ़ के रस्तीपुर निवासी हरीलाल को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। सिसेंडी निवासी आशीष कुमार गुप्ता ने राजेश कुमार जायसवाल, उसके बेटे अमन जायसवाल, सन्नो खान, मो. इजहार खान, वीरेंद्र वर्मा, सुनील कुमार, वासु शुक्ला और हरीलाल पर फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच में हरीलाल ने खुद को सुरेश कुमार दर्शाकर कृषि भूमि का बैनामा करना स्वीकार किया। उसने बताया कि यह फर्जीवाड़ा पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल के कहने पर किया था। उसने अब तक छह फर्जी बैनामों पर हस्ताक्षर करने की बात भी कबूली। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें