फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कारोबारी की पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर चार करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके दो साथियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हसनगंज के नई बस्ती का संजीव कुमार सिंह है। वह चिनहट स्थित एमजीएस फोर्ड वर्कशॉप में मैनेजर है। सात अक्तूबर 2023 को गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी कारोबारी अरुण कुमार सरकार ने संजीव व उसके साथी रायबरेली के खीरों के अनुज प्रताप सिंह और बाराबंकी के हरई में रहने वाले चौधरी रविकांत के खिलाफ गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्ष 2023 में अरुण कुवैत में थे। उनकी पत्नी अंजली बी सरकार गोमतीनगर में रहती थीं। उन्हीं के मकान में संजीव रहता था। आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर अंजली के जमीन और अन्य संपत्तियों के जाली दस्तावेज तैयार करा लिए। फिर उन पर उन्हीं के फर्जी हस्ताक्षर कर संपत्ति हड़प ली। मामले की जानकारी होने पर अरुण ने थाने में शिकायत की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुज और चौधरी रविकांत की तलाश में तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें