फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारी की बेटी पर बनाया धर्मांतरण का दबाव

Tue, 06 May 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
व्यापारी की बेटी पर बनाया धर्मांतरण का दबाव
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर निवासी व्यापारी ने छह लोगाें पर बेटी पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पारा पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


व्यापारी के मुताबिक उनकी बेटी पारा में रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि कुछ दिन पहले चार अज्ञात लोगों ने बेटी को मेल भेजा। इसमें आपत्तिजनक मेसेज लिखा हुआ था। बेटी ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद से आरोपी लगातार गाली-गलौज और आपत्तिजनक मेल भेजने लगे। कॉल कर बेटी को ब्लैकमेल कर रकम भी मांग रहे हैं। ये मेल कई आईडी से भेजे जा रहे हैं। यही नहीं इंस्टाग्राम पर बेटी को मेसेज कर धर्मांतरण का दबाव डाल रहे हैं। बेटी ने इसकी जानकारी उन्हें दी। व्यापारी ने हजरतगंज स्थित साइबर सेल में शिकायत की। साथ ही पारा थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी इंटरनेट कॉल कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

महिला का वीडियो बनाकर किया वायरल
बीबीडी निवासी महिला ने सुमित पर उनका नहाते हुए वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक वह आंगन में नहा रही थीं। इसका वीडियो सुमित ने बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी उन्हें परिचित से हुई। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी सुमित व उसके पिता कंधई लाल ने उनकी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल व ईमेल कर युवती को कर रहा परेशान
निजी कंपनी के मालिक ने शुभम धुमने पर अपनी महिला कर्मचारी को परेशान करने का आरोप लगाते हुए सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। निजी कंपनी के मालिक के मुताबिक उनकी कंपनी में युवती चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर है। आरोप है कि युवती को शुभम कॉल व ईमेल के जरिये परेशान कर रहा है। गाली-गलौज और आपत्तिजनक बातें करता है। वह एआई के जरिये युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है। उधर, कृष्णानगर निवासी युवती ने अज्ञात पर उनकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें