फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआरएम की संस्तुति पर लेखाकार का बाराबंकी तबादला

Tue, 05 Nov 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन निगम के रायबरेली डिपो में तैनात रहे लेखाकार का बाराबंकी डिपो तबादला हो गया है। मनमानी कार्यशैली पकड़ में आने और डिपो में डीजल की रिपोर्ट का सही रख-रखाव न करने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की संस्तुति पर लेखाकार को हटाया गया है। चारबाग डिपो के नए लेखाकार ने यहां आकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रायबरेली डिपो में लेखाकार के पद पर जय नारायण काम कर थे। आरोप है कि बिना सूचना के ही छुट्टी पर जाने और समय से काम पूरा न करने की शिकायतें मिल रही थी। डिपों में डीजल के घाटे में भी लेखाकार की लापरवाही पकड़ में आ चुकी है।

तमाम शिकायतें आने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने लेखाकार को हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया था। मामले में लेखाकार जय नारायण को बाराबंकी भेज दिया गया है। चारबाग डिपो के लेखाकार संजय श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लेखाकार को बाराबंकी भेजा गया है। नए लेखाकार ने आकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें