फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद वाहन छोड़कर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सेमरी रनापुर गांव निवासी उमेश कुमार (25) गांव में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह बाइक से बाबूगंज की ओर जा रहा था। तभी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गांव के पास रायबरेली की ओर जा रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप का पहिया टूट गया। वाहन मौके पर ही रूक गया। घटना के बाद चालक ने वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें