फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सब्जी दुकानदार का अवैध शस्त्र के साथ वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक सब्जी दुकानदार अवैध शस्त्र के साथ दिख रहा है। दुकानदार के पास अवैध शस्त्र कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होते ही बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच कराई। पुलिस का दावा है कि सब्जी दुकानदार के हाथ में जो दिख रहा है, वह अवैध शस्त्र नहीं, बल्कि लाइटर है। सब्जी दुकानदार का धारा 151 में चालान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार देरशाम वीडियो वायरल में एक युवक के हाथ में मोबाइल और अवैध शस्त्र है। मामला पुलिस अफसरों तक पहुंचा तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को प्रकरण में जांच करने के निर्देश दिए। सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में जो युवक दिख रहा है, उसका नाम हरिओम सोनकर है, वह रायबरेली शहर का रहने वाला है। साथ ही पेशे से सब्जी का धंधा है। कोतवाल का कहना है कि युवक के हाथ में दिख रहा अवैध शस्त्र नहीं, बल्कि लाइटर है। उसका धारा 151 में चालान किया गया है। लाइटर को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें