फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सड़कों पर 'हादसे वाले स्थान' होंगे दुरुस्त, 11 जिलों में काम के लिए जारी की गई रकम

Mon, 22 Aug 2022 11:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

11 जिलों के हादसे वाले स्थानों को दुरुस्त करने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इन स्थानों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों को कम करने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। सभी जिलों में सड़कों पर हादसे वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


पहले चरण में शासन ने 11 जिलों बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अंबेडकरनगर, सोनभद्र, जालौन, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रामपुर, चित्रकूट और कन्नौज में इन स्थानों को दुरुस्त करने के लिए 8.23 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि जहां इन स्थानों को दुरुस्त करना मुमकिन न हो, वहां स्पष्ट शब्दों में चेतावनी बोर्ड लगवाएं। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक उन स्थानों को हादसे वाले स्थानों के रूप में चिह्नित किया जाता है, जहां एक ही दुर्घटना में 10 या उससे अधिक लोग मरे हों या गंभीर रूप से घायल हुए हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पिछले 3 साल में किसी एक ही स्थान पर अलग-अलग समय पर हुए हादसों में 10 या उससे अधिक लोग हताहत हुए हों, तो भी उस स्थान को संवेदनशील माना गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें