राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में एक अनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के साथ ही बाइक व बाइक सवार भी नाले में जा गिरे।
दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
हादसा विभूतिखंड के एमजे ग्रैंड लॉन के पास हुआ। मामले की जानकारी पर पुलिसकर्मी पहुंचे और युवक को बाहर निकाला।