टक्कर के बाद गाड़ियों में लगी आग
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। लोडर और ट्रक की हालत इतनी खराब थी कि उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चालक व अन्य लोगों को निकालने का वक्त ही नहीं मिल सका होगा। हालांकि, मौके पर मौजूद वाहन चालकों के मुताबिक लोडर और ट्रक में चालक-परिचालक के अलावा कई सवारियां भी थीं।
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आग बुझाकर वाहनों को हटवाने के बाद ही हताहतों के बारे में पता चल सकेगा। हादसे के बाद कई थानों की फोर्स ने शहीद पथ पर कानपुर से लखनऊ आने वाला रास्ता विभूतिखंड में विराजखंड के पास रोक दिया।
जाम से बचने के लिए इस रास्ते पर बैरीकेडिंग करके वाहनों को सर्विस लेन अथवा अन्य रास्तों पर डायवर्ट कर दिया गया। इस बीच तीन दमकल ने पानी डालकर देर रात आग पर काबू पाया।