फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर टैंपों से टकराया, दो बच्चों सहित कई घायल

Mon, 03 Dec 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड पर बीकेटी के हवाई अड्डा तिराहे पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक डंपर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी पटरी पर आ गया और टैंपो में टक्कर मारता हुआ दुकान तक पहुंच गया।

विज्ञापन


ट्रक लखनऊ से सीतापुर की तरफ जा रहा था। हादसे में टैंपो सवार कई स्कूली बच्चे और चालक घायल हो गए। इंस्पेक्टर अमर नाथ वर्मा ने बताया कि हादसे में स्कूल का छात्र दीक्षांत, छात्रा पिया सहित पांच स्कूली बच्चे, सवारी विजय कुमार समरजीत, विपिन व कार चालक इस्माइल सहित 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को साढामऊ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मौरंग लदे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें