फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बना कोहराः ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत

Tue, 13 Dec 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कुसुमलता और ‌ज‌ितेंद्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोहरा अब जानलेवा हो रहा है। सोमवार सुबह काकोरी में मोहान रोड स्थित घुड़घुड़ी तालाब के पास सामने से आते हुए ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपती की मौत हो गई। कार में सवार पति गर्भवती पत्नी का इलाज कराने अस्पताल ले जा रहा था।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक, उन्नाव के हसनगंज सेमरा गांव निवासी पोस्टमास्टर कमलेश कुमार पाल के बडे़ बेटे जितेंद्र कुमार पाल (33) की उन्नाव में जूते चप्पल की दुकान है।

सोमवार सुबह वह गर्भवती पत्नी कुसुम लता (30) ठाकुरगंज स्थित एक निजी अस्पताल ला रहा था। वह मोहान रोड सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा ही था तभी ओवरटेक करते समय एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इससे कार ट्रक में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। आगे जाकर चालक ट्रक रोककर भाग निकला। मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने पुलिस को खबर करने के साथ ही जितेंद्र और उनकी पत्नी को क्षतिग्रस्त कार से निकालना शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां दंपती को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

हादसे में तबाह हुआ पर‌िवार

डेमो - फोटो : डेमो फोटो
पुलिस ने जितेंद्र के पिता कमलेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने दंपती को बाहर निकालने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुए।

सूचना पर आई पुलिस ने कटर से कटवाकर करीब आधे घंटे बाद दोनों को निकाल पाई। डॉक्टरों का कहना था खून अधिक बहने से दोनों की मौत हो गई।
जितेंद्र के  बहनोई सुधीर ने बताया कि जितेंद्र का हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया।

सुबह इलाज के लिए जाते समय जितेंद्र का डेढ़ साल बेटा अक्षत साथ जाने के लिए जिद करने लगा। उस दौरान जितेंद्र ने उसे कार में बैठाकर दरवाजे पर घुमाया और मां कमलेशा को दे दिया। जितेंद्र का छोटा भाई सतेंद्र है। पोस्टमार्टम बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटा अक्षत मां-बाप से लिपट गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें