लखनऊ। इंदिरानगर फायर स्टेशन के सामने शनिवार सुबह नशे की हालत में दो युवक कार समेत गहरे नाले में गिर गए। घटना की जानकारी होते ही फायर विभाग की टीम ने नाले में कूदकर दोनों को बचाया। इस दौरान एफएसएसओ कुंवर प्रताप सिंह घायल हो गए।
इंदिरानगर फायर ब्रिगेड टीम से शेर अली खान ने बताया कि सुबह करीब चार बजे कार लड़ने की आवाज आई। बाहर आकर टीम ने देखा कि दो युवकों ने कई कारों को टक्कर मारते हुए कार को नाले में फंदा दिया। बताया कि घटना के तुरंत बाद टीम के साथ वहां पहुंचे और नाले में कूदकर दोनों को सकुशल बचाया गया। उन्होंने बताया कि समर गोयल व अपूर्व गुप्ता का रेस्क्यू किया गया। वहीं इस दौरान एफएसएसओ कुंवर प्रताप सिंह घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है।