फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में घायल एसी मैकेनिक की माैत, चार दोस्त गंभीर

Tue, 24 Mar 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फैजल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
काकोरी। किसान पथ पर उदित खेड़ा के पास रविवार देर रात हुए हादसे में घायल सआदतगंज स्थित बावली चौकी, मातादीन रोड निवासी एसी मैकेनिक मोहम्मद फैजल (29) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य चार दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्राॅमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार फैजल दोस्तों अधिवक्ता जीशान, उजैफा, नूर और जीशान लाला के साथ शनिवार को कार से आगरा ताजमहल घूमने गए थे। रविवार रात लाैटते समय जीशान लाला कार चला रहे थे। उदित खेड़ा के पास उनकी कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग फंस गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल और एसडीआरएफ ने गंभीर रूप से सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। इलाज के दाैरान फैजल की माैत हो गई। फैजल चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी शादी नवंबर में तय थी। बेटे की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता लतीफ और मां बन्नो समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें