फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी-शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेनों में भी एसी फेल

Wed, 12 Jun 2019 01:23 AM IST
manoj tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Shatabdi, Rajdhani, Duronto trains
विज्ञापन
लखनऊ। वीआईपी ट्रेनों स्वर्ण शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के एसी फेल होने से यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का आरोप है शिकायत करने पर भी समस्या का त्वरित निदान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ट्रेन नंबर 12004 नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन की बोगी सी-9 के यात्रियों को गाजियाबाद के बाद एसी फेल होने का एहसास हुआ। कानपुर में ट्रेन की कूलिंग की समस्या को ठीक किया जा सका। गाजियाबाद से कानपुर तक यात्रियाें का खूब पसीना बहा। वीआइपी ट्रेन 20504 नई दिल्ली-गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस लखनऊ की ओर चली तो एसी थर्ड बोगी बी-12 के यात्रियों को गर्मी का एहसास हुआ। ट्रेन लखनऊ पहुंची तब जाकर इसके एसी प्लांट को दुरुस्त किया गया। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 24370 त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर से शक्तिनगर जा रही थी। इस ट्रेन की एसी थर्ड बी-1 में यात्रियों को बरेली के बाद परेशानी होने लगी। यात्रियों ने एसी न चलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें