सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस की एसी बोगी छत से टपकते पानी से स्वीमिंग पूल सी बन गई। यात्रियों की शिकायत पर समस्या दूर कराई गई। मामले में रेलकर्मी को चार्जशीट दी गई है।
बीते दिनों गोरखपुर से आनंदविहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस की एसी बोगी में छत से पानी टपकने का वीडियो वायरल होने से रेलवे की किरकिरी हुई थी। अब नए मामले ने और फजीहत करा दी है।
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: जहां हुई नेहरू-गांधी की पहली मुलाकात, उस सीट पर समाप्त हुई कांग्रेस, सपा के खाते में गई सीट
ये भी पढ़ें - राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कनेक्शन
ट्रेन 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के थर्ड एसी (बी-8) की सीट 12, 23 पर सफर करने वालों ने रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट पर शिकायत दर्ज कराई कि पूरी बोगी में पानी भर गया है। देखते ही देखते इसका वीडियो वायरल हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मरम्मत करवाई।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पानी की पाइपों का कनेक्शन टूट गया था। इसके लिए जिम्मेदारी रेलकर्मी को चार्जशीट भी दी गई है।
काठगोदाम एक्स. की बोगी में भी भरा पानी
काठगोदाम से लखनऊ आ रही ट्रेन 15044 काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस की सेकेंड एसी बोगी ए-1 के शौचालय का नल खराब हो गया। इससे पूरी बोगी में पानी भर गया। यात्रियों की शिकायत पर समस्या दूर की गई।