फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लूट के मामले में भागी चल रही महिला आरोपी ने दंपती को पीटा, गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लूट के मामले में भागी चल रही हिमांशी यादव ने पति विनोद और दो अन्य साथियों के साथ पारा निवासी दंपती की पिटाई कर चेन और पांच हजार रुपये लूट लिए। पारा पुलिस ने हिमांशी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, हिमांशी इंस्टाग्राम पर झांसी की रानी नाम से आईडी चलाती है। वह उनकी और पत्नी की फोटो पोस्ट कर उन पर अश्लील टिप्पणियां भी करती है। परेशान होकर उन्होंने चारों के खिलाफ पारा थाने में शिकायत की।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिमांशी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसीपी शकील अहमद के मुताबिक, वर्ष 2020 से 2026 के बीच अलग-अलग पीड़ितों की शिकायत पर हिमांशी के खिलाफ पारा थाने में 12 से अधिक रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। इनमें मारपीट, रंगदारी, लूटपाट, आईटी एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराएं लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें