फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज कल, सुबह 6:05 से 7:06 बजे तक पूजा मुहूर्त

विज्ञापन
हरितालिका तीज कल
विज्ञापन
लखनऊ। सुहाग की लंबी उम्र और मनचाहे वर की कामना का पर्व हरितालिका तीज इस बार 14 सितंबर को मनाया जाएगा। व्रत की पूजा के लिए सुबह 6:05 से 7:06 बजे तक का समय शुभ रहेगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह 7:08 बजे शुरू होकर 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। तभी से हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश समेत परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं। माता पार्वती का शृंगार कर उन्हें सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है और व्रत कथा सुनी जाती है। शाम को प्रदोष काल में भी शिव-पार्वती की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें