फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में दिखाई योग की कलाएं

Mon, 16 Jun 2014 11:49 AM IST
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्युदय योग केंद्र की चौथी वर्षगांठ रविवार को आलमबाग स्थित शिवशांति संत आसूदाराम आश्रम में मनाई गई। इस अवसर पर योग पर आधारित नाटिकाओं व नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी हुईं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी राजेश्वर सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्ष अशोक केवलानी ने बताया कि केंद्र में लोगों को योग विद्या व योगआसनों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। तकरीबन 600 लोग केंद्र से लाभान्वित हो रहे हैं।

कार्यक्रमों की शुरुआत कर्नल सत्यवीर सिंह की ओर से प्राणायाम व आसनों की पेशकश से हुई। संत शिरोमणि सांईं चांड्रूराम साहिब ने आध्यात्मिक प्रवचन दिया। इसकेबाद अंजू मिश्र व साथियों की ओर से कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन


फिर योग के आठ आसनों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को दिखाई गई। रेखा रावत की ओर से कोरियोग्राफ किया गया सर्व धर्म प्रार्थना नृत्य बहुत पसंद किया गया।

हर घर की अलग कहानी ‘पावर पैक्ड नाटिका’ का प्रस्तुतिकरण हुआ, जिसे अरुण त्रिपाठी ने निर्देशित किया। कहानी समाज को सकारात्मक संदेश देती है।

मंचन के बाद मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध पर योग सीख रहे 32 बच्चों ने नृत्य नाटिका पेश की गई। वीमेन पावर लाइन पर आयोजित कार्यक्रम भी इस अवसर पर दर्शाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें