फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जुबिली कॉलेज के अभिषेक ने टॉप-10 में बनाई जगह

विज्ञापन
अपनी मां के साथ अभिषेक गौतम। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में पहली बार टॉप-10 सूची में किसी राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र ने अपनी जगह बनाई है। सिटी स्टेशन स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक गौतम ने 12वीं परीक्षा में 500 में 447 अंक (89.40 प्रतिशत) हासिल कर यह उपलब्धि दर्ज की।
विज्ञापन

अभिषेक का मानना है कि सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि छात्र खुद पढ़ाई पर कितना ध्यान देता है, न कि इस बात पर कि स्कूल सरकारी है या निजी। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से कॉलेज जाते थे और कठिन विषयों को समझने के लिए शिक्षकों से सवाल पूछते थे। इसके अलावा घर पर भी रोजाना करीब दो घंटे पढ़ाई करते थे।
राजधानी के सभी राजकीय कॉलेजों में अभिषेक अकेले ऐसे छात्र हैं जिन्होंने टॉप-10 में जगह बनाई है। पारिवारिक पृष्ठभूमि साधारण है पिता विश्राम पुलिस विभाग में होमगार्ड हैं और मां ऊषा देवी गृहिणी हैं। चार बहनों रोली, पूजा, रानी और शिवानी के बाद अभिषेक परिवार में सबसे छोटे हैं और बालागंज में रहते हैं।
विज्ञापन

अभिषेक का सपना आईपीएस अधिकारी बनना है। इसके लिए वह अभी से ही करेंट अफेयर्स से जुड़ी किताबें पढ़ रहे हैं और शिक्षकों से मार्गदर्शन लेते हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह और सभी शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें