लखनऊ। लखनऊ सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें अभिषेक मंसानी ने अध्यक्ष, जिम्मी गर्ग ने महामंत्री पद की शपथ ली। व्यापारियों ने मांग की कि सीमेंट को विलासिता वस्तुओं से अलग कर 18 प्रतिशत की दर में किया जाए।
शहर के बुद्धेश्वर चौराहे के पास एक होटल में संरक्षक नरेश जैन, प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री मनीष मोदी, कार्यवाहक अनिल जैन ने बतौर अतिथि पधारे व्यापारी नेता सुनील कुमार गुप्त, अजय त्रिपाठी मुन्ना व लोहा व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता ने जिला इकाई संरक्षक मनीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अभिषेक मंसानी, जिला वरिष्ठ महामंत्री जिम्मी गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष आकाश, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्पित जैन के साथ संगठन मंत्री महेंद्र गोयल एवं अंकुर जैन को शपथ दिलाई। व्यापारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर सार्थक जैन, आईएम पांडे, अंशुल अग्रवाल, सागर वर्मा एवं रवि यादव मौजूद रहे।