लखनऊ। राज्य संपत्ति कार्यालय, जवाहर भवन में कार्यरत लेखाकार आभा सिंह को उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा और प्रदेश महामंत्री शरद शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों के हितों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी दी गई है।
मनोनयन के बाद जवाहर भवन स्थित महासंघ कार्यालय में कर्मचारियों ने आभा सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। परिसंघ की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और मनोनयन पत्र प्रदान कर बधाई दी गई।
इस मौके पर जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय, राम कुमार धानुक, अमित शुक्ला, संत कुमार गंगवार, सीपी साहू, सुजीत कुमार और सुप्रिया वर्मा समेत अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। कर्मचारियों ने परिसंघ को पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।