कांग्रेस ने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को मुजफ्फरनगर दंगे की जांच के लिए गठित सेवानिवृत्त न्यायाधीश विष्णु सहाय की एक सदस्यीय जांच समिति पर भरोसा नहीं है।
यही वजह है कि वे मुजफ्फरनगर दंगे की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि जिस सरकार में आजम का विश्वास नहीं है, उस सरकार में उनके मंत्री बने रहने का क्या औचित्य है?
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आजम खां एक तरफ तो स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का अरोप लगा रहे हैं, वहीं सरकार के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पर भी संदेह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजम यह स्पष्ट करें कि वे किस एजेंसी या न्यायिक आयोग से जांच कराना चाहते हैं।