फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरुषी, वर्णिका, अनुष्का और शिवानी फाइनल में

विज्ञापन
जिला बाॅ​​क्सिंग के एक मुकाबले में ​​एक दूसरे पर पंच जमाते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। आरुषी, वर्णिका, अनुष्का, शगुन और शिवानी ने अपने मुकाबले जीतते हुए प्रथम वीकेएस फाउंडेशन मेमोरियल जिला बाक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंश, फैज, यशदीप, ऋषभ, करन और रेहान ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाक्सिंग एरिना में आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे दिन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक राजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की। शनिवार को बाउट्स की शुरुआत से पहले नसीम कुरैशी (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व बाक्सिंग कोच) के आकस्मिक निधन पर बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ ने शोकसभा आयोजित की गई। सब जूनियर बालिका वर्ग के तहत 50 किग्रा में मॉडर्न अकादमी विनम्र खंड की आरुषी ने सीएमएस स्टेशन रोड की यशस्वी श्री रावत को हराया।

52 किग्रा में एपीएस की वर्णिका मिश्रा ने एपीएस की रेसी को जबकि केडी सिंह बाबू स्टेडियम की अनुष्का शर्मा ने सीएमएस स्टेशन रोड की अलीजा को मात दी। 57 किग्रा में सेंट मैरी की सारा कलाम ने सीएमएस स्टेशन रोड की अंशलीम अमर और सीएमएस शालीमार की अपूर्वा दक्ष ने एलपीएस आनंदनगर की अलंकृता सिंह को हराया।
विज्ञापन


36 किग्रा में सीएमएस स्टेशन रोड की शगुन ने सीएमएस एलडीए की वान्या यादव को, 44 किग्रा में सीएमएस स्टेशन रोड की इशिका अवस्थी ने सीएमएस स्टेशन रोड की ही अंशिका बाजपेयी को, 32 किग्रा में मॉडर्न अकादमी विनम्र खंड-5 की आरुषी राय ने सीएमएस स्टेशन रोड की रितिका गुप्ता को और 40 किग्रा में सीएमएस स्टेशन रोड की शिवानी पाठक ने सीएमएस स्टेशन रोड की ही विदुषी अवस्थी को मात दी। सब जूनियर बालक वर्ग के अंतर्गत 42 किग्रा में टीएफसी के अंश ने सीएमएस, गोमतीनगर के सन्नी पी सिंह और सीएमएस स्टेशन रोड के मोहम्मद फैज ने सीएमएस शालीमार के अभिष्ठ राजपूत को हराया।

46 किग्रा में सेंट मैरी के राहत खान ने पुलिस मॉडर्न स्कूल गोमतीनगर के रूद्र और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अयान खान ने माडर्न अकादमी विराम खंड के अर्जित सिंह को शिकस्त दी। बालक जूनिर वर्ग के तहत 46 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी स्कूल के यशदीप सिंह ने सेंट मैरी के मोहम्मद अम्मार और सीबीए के फैय्याज अहमद ने एलपीएस वृंदावन के आरुष पांडेय को पराजित किया।

48 किग्रा में पुलिस मॉडर्न स्कूल गोमतीनगर के ऋषभ मौर्या ने कुशाग्र उपाध्याय और कृष्णा रावत ने मॉडर्न अकादमी, विराम खंड के अमरीश यादव को मात दी। 50 किग्रा में सीबीए के करन पटेल ने सीबीए के ही दक्ष गोपाल को और सेंट मैरी के रेहान सिद्दीकी ने एलपीसी गोमतीनगर के वंश मिश्रा को हराते हुए खिताबी होड़ में जगह बनाई।

जिला बाॅक्सिंग के एक मुकाबले में एक दूसरे पर पंच जमाते खिलाड़ी।

जिला बाॅक्सिंग के एक मुकाबले में एक दूसरे पर पंच जमाते खिलाड़ी।

जिला बाॅक्सिंग के एक मुकाबले में एक दूसरे पर पंच जमाते खिलाड़ी।

जिला बाॅक्सिंग के एक मुकाबले में एक दूसरे पर पंच जमाते खिलाड़ी।

जिला बाॅक्सिंग के एक मुकाबले में एक दूसरे पर पंच जमाते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें