फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार मोबाइल एप पर कार्डधारकों को देंगे राशन उठान की जानकारी, मिलेंगी ये सुविधाएं भी

Thu, 29 Oct 2020 12:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवश्यक वस्तुओं के आवंटन, उठान और वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल एप ‘आपूर्ति’ विकसित किया गया है। यह जानकारी मुख्य सचिव आरके तिवारी ने दी। उन्होंने कोटेदारों को निर्देश दिया कि वे राशन कार्डधारकों को ‘आपूर्ति’ एप पर राशन उठान की सूचना दें। मुख्य सचिव मोबाइल एप पर मिलने वाली सुविधाओं का प्रस्तुतीकरण देख रहे थे। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि लाभार्थियों को आवश्यक वस्तुएं निर्धारित मूल्य पर मिले और उसकी कालाबाजारी न हो। एप के जरिये आवश्यक वस्तुओं के आवंटन, उठान और वितरण की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही राशन कार्डधारकों को उचित दर दुकान विक्रेताओं द्वारा राशन उठान की सूचना मोबाइल एप के साथ ही एसएमएस से देने की व्यवस्था की जाए।

वहीं, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, उनके लिए इंटरेक्टिव वायस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) या एसएमएस बेस्ड सुविधा विकसित की जाए। एप पर कार्ड धारकों को शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिसके प्रभावी अनुश्रवण के लिए आईजीआरएस पोर्टल से लिंक किया जाए।
विज्ञापन


वहीं, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी मीना ने बताया कि ‘आपूर्ति’ एप के जरिये प्रदेश व जिला स्तर पर राशन वितरण की रियल टाइम मानीटरिंग की जा सकेगी। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि राशन कार्ड मुखिया स्तर पर 99.50 फीसदी आधार सीडिंग व 94.87 फीसदी का वेलिडेशन किया जा चुका है। साथ ही राशन कार्ड के समस्त सदस्यों का भी 99.11 फीसदी  आधार सीडिंग व 96.35 फीसदी वेलिडेशन भी किया जा चुका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

निकटतम उचित दर दुकान का देख सकेंगे विवरण

राशन कार्डधारक ‘आपूर्ति’ एप पर 6 माह में प्राप्त किए गए खाद्यान्न, राशन कार्ड में यूनिट जोड़े व हटाए जाने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त पिछले छह माह में राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का विवरण भी प्रदर्शित किया जाएगा। एप पर लाभार्थी अपने निकटतम उचित दर दुकान का विवरण देख सकेंगे।

एप पर क्यूआर कोड आधारित राशन कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही एप पर कोटेदार को राशनकार्डों की सूची, आवंटन के सापेक्ष वितरण, खाद्यान्न की उपलब्धता, कुल ट्रांजेक्शन, एफपीएस का वर्तमान आवंटन एवं स्टाक की सूचना, राशन उठान न करने वाले राशन कार्डों का रियल टाइम विवरण देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस मोबाइल एप के माध्यम से प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर पर कुल ट्रांजक्शन, आधार ट्रांजक्शन, ओटीपी ट्रांजक्शन, शून्य ट्रांजक्शन वाली दुकानें, कुल दर्ज शिकायतों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें