पेपर लीक मामलों के विरोध में प्रदर्शन किया।
लखनऊ। आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ने पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के विरोध में बुधवार को जीपीओ पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। छात्र विंग के प्रदेश महासचिव अनित रावत के नेतृत्व में पुलिस से धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर ईको गार्डन भेजा।
अनित रावत ने परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार पर प्रहार किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने का जिक्र किया। भाजपा सरकार पर परीक्षा माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री पर पेपर लीक मुद्दे पर मौन रहने का आरोप भी लगाया। छात्र नेताओं ने दोषियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा, उपाध्यक्ष अंशुल यादव, आशीष मौर्या, कौशल शर्मा, निलेश चतुर्वेदी और आकाश वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।